Asansol Municipal Corporation ने अतिक्रमण के फैसले को 15 दिनों के लिए स्थगित किया, अतिक्रमणकारियों ने मांगा था समय


 आसनसोल:   राज्य में सत्ता परिवर्तन के बाद बीजेपी मंत्रीसभा ने अवैध अतिक्रमण को लेकर अपना कड़ा रुख अपनाया है। इसी के तहत आसनसोल नगर निगम ने शहर को जाममुक्त करने के उद्देश्य से अवैध अतिक्रमण हटाने की पहल शुरु कर दी है। आसनसोल चेम्बर आॅफ काॅमर्स के महासचिव शंभूनाथ झां ने आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय से अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्यवायी की मांग की थी। आसनसोल नगर निगम ने 16 मई अर्थात शनिवार से शहर के हाॅटन रोड से लेकर इस्माइल मोड़ तक दोनो तरफ के अवैध अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया शुरु करने के आदेश दिए थे। इतना ही नहीं 13 मई से अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए आसनसोल नगर निगम के तरफ से माइकिंग भी की गयी। इसी बीच, हाॅटन रोड से लेकर इस्माइल मोड़ तक दोनो किनारे बैठे दुकानदारों ने अनुरोध किया कि वे स्वयं अपना दुकान हटा लेंगे, परन्तु उन्हें 15 दिन का वक्त दिया जाए। आसनसोल नगर निगम के मेयर विधान उपाध्याय ने अवैध अतिक्रमणकारियों को समय देते हुए 15 दिन के लिए अवैध अतिक्रमण अभियान को स्थगित रख दिया है। यानी 16 मई को आसनसोल शहर के हाॅटन रोड से इस्माइल तक अतिक्रण अभियान नहीं चलाया जाएगा। परन्तु 15 दिनों के बाद अवैध अतिक्रमण हटाने का अभियान बिना रोक-टोक आरंभ कर दिया जाएगा। बताया जाता है कि दुकानदारों ने स्वयं दुकान हटा लेने के एवज में 15 दिनों का समय मांगा है।


Post a Comment

0 Comments