Asansol में ओवरलोडेड बिचाली ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे राहगीर


आसनसोल :- बांकुड़ा से बर्नपुर जा रहा बिचाली (पराली) से लदा एक ओवरलोडेड ट्रक बुधवार को भगत पाड़ा स्थित पेट्रोल पंप के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ, जिससे एक बड़ा संकट टल गया, लेकिन व्यस्त मार्ग होने के कारण काफी देर तक यातायात बाधित रहा। घटना की सूचना मिलते ही भाजपा नॉर्थ मंडल-2 के महासचिव विपिन पासवान ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले शासनकाल की ढिलाई के कारण चालक अब भी क्षमता से अधिक भार लादकर नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। पासवान ने चिंता जताते हुए कहा कि यह अस्पताल का मुख्य मार्ग है और ऐसी लापरवाही किसी की जान ले सकती है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि भारी वाहनों का प्रवेश केवल रात में सुनिश्चित किया जाए ताकि आम नागरिकों को जाम और हादसों से सुरक्षा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments