रानीगंज :- पश्चिम बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत और नई सरकार के शपथ ग्रहण के उपलक्ष्य में रानीगंज के डालपट्टी मोड़, एतवारी मोड़, बड़ा बाजार और सीआर रोड सहित विभिन्न इलाकों में जश्न का माहौल देखा गया। इस खास अवसर को और भी यादगार बनाने के लिए स्वर्गीय भाजपा नेता अमरनाथ केशरी की स्मृति में उनके पुत्र और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता अजीत केशरी के नेतृत्व में 5 क्विंटल लड्डू वितरित किए गए। ढोल-नगाड़ों और जय श्रीराम के नारों के बीच राहगीरों और स्थानीय व्यापारियों का मुंह मीठा कराया गया। इस कार्यक्रम में रवि केशरी, मनु वर्मा, सुजीत केशरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।
इस अवसर पर अजीत केशरी ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक स्वर में कहा कि आज का दिन हमारे लिए दोहरी खुशी का है। एक तरफ राज्य में भाजपा की सरकार बन रही है, जिसका सपना मेरे पिता स्वर्गीय अमरनाथ केशरी ने ताउम्र देखा था और दूसरी तरफ उनकी याद में आज हम यह खुशियां बांट रहे हैं। उन्होंने पार्टी को सींचने के लिए जो संघर्ष किया था, आज वह सफल हुआ है। बंगाल में अब एक नए युग की शुरुआत हुई है, जहाँ हर कार्यकर्ता सुरक्षित महसूस कर रहा है। इसी खुशी को साझा करने के लिए हमने आज 5 क्विंटल लड्डू बांटने का संकल्प लिया है ताकि हर कोई इस विजय उत्सव का हिस्सा बन सके।

0 Comments