रानीगंज : रानीगंज मारवाड़ी समाज की अन्य एक प्रतिष्ठित संस्था श्री महावीर व्यायाम समिति की कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया के दौरान गुरुवार को वोट डाले गए। इसदिन सुबह से ही श्री महावीर व्यायाम समिति के परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से मतदान डाले गए। समाज के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर वोट डालने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। महावीर व्यायाम समिति में कुल सदस्यों की 873 है। जिनमें 578 सदस्यों ने वोट डाले। इनमें 2 सदस्य का वोट रद्द कर दिया गया। शाम 4ः30 बजे तक वोट डाले गए। इसके बाद मतदान हुए 576 वोटों की गिनती के लिए 25-25 के बंडल बनाए गए। पूरे नियम-कानून के साथ सभी सदस्यों की उपस्थिति में वोट की गिनती जारी रही। इसबार श्री महावीर व्यायाम समिति के कार्यकारिणी के लिए 24 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे।
इनमें एक दल में 17, अन्य दल में 5 और अन्य 2 सदस्य निर्दलीय के चुनाव लड़ रहे थे। निर्दलीय के रुप में चुनाव लड़ने वाले में संजय खेतान और विष्णु खेतान थे। जबकि उन्नती संघ दल से अभिषेक झुनझुनवाला, अमित बजाज, अनुप पोद्दार, अनुराग खेतान, आशीष खेतान, चेतन आनंद झुनझुनवाला, गोपी चंद मोर, हेमंत बजाज, नवीन सतनालिका, प्रदीप कुमार शर्मा, प्रशांत सराफ, राजीव बाजोरिया, राजेश खेतान, साकेत झुनझुनवाला, सिद्धार्थ खेतान, विकास शर्मा व विनीत खण्डेलवाल चुनाव लड़ रहे है। वहीं एसएमबीएस साथी संघ से अमित गनेरीवाल, बिजय खेमका, जितेश शर्मा, रितेश गनेरीवाल व विशाल बगाड़िया चुनाव लड़ रहे है।
श्री महावीर व्यायाम समिति के कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए 17 लोगों का चयन चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है। यानी 24 उम्मीदवारों में 17 लोग निर्वाचित होकर कार्यकारिणी समिति के सदस्य बनेंगे और इसके पश्चात कार्यकारिणी समिति के नवनिर्वाचित सदस्य 4 सदस्यों को कप्ट कर 21 सदस्यों वाली श्री महावीर व्यायाम समिति के कार्यकारिणी समिति का गठन करेगी।
0 Comments