आसनसोल रेलपार में माइक की आवाज धीमी करने की बात पर दो गुटों के बीच संघर्ष, पुलिस चैकी में व्यापक तोड़फोड़

आसनसोल:  शुक्रवार की रात आसनसोल उत्तर थाना क्षेत्र अधीन रेलपार के जहांगीरी मुहल्ला में धर्मीय स्थान के माइक की आवाज धीमी करने की बात पर दो गुटों के बीच संघर्ष की घटना घटी। बाद में पुलिस पर ही जहांगीरी मुहल्ला के लोगो ने आक्रमण कर दिया। इसदिन रात जहांगीरी मुहल्ला पुलिस आउट पोस्ट का लोगों ने घेराव किया। बाद में उग्र भीड़ ने जहांगीर मुहल्ला पुलिस आउट पोस्ट में व्यापक तोड़फोड़ कर दी। इस हमले में 6 पुलिस कर्मी भी घायल हुए है। बताया जाता है कि भीड़ ने अपना गुस्सा न केवल पुलिस पर पथराव पर किया बल्कि पुलिस आउट पोस्ट के टीवी, चेयर-टेबल, सीसीटीवी कैमरा, कंप्यूटर समेत अन्य चीजों की जमकर तोड़फोड़ की। घटना की सूचना पाकर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के विभिन्न थानों से आए पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान केन्द्रीय अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने भी मोर्चा संभाला। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

 सीसीटीवी फुटेज देखकर उपद्रव करने वाले आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवायी करेगी। शनिवार की सुबह भी जहांगीरी मुहल्ला में उत्तेजना का माहौल था किन्तु पुलिस पूरी तरह से नियंत्रण में कर ली है। जहांगीरी मुहल्ला में पुलिस पिकेट बैठायी गयी है एवं अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों के साथ पुलिस पेट्रोलिंग भी की जा रही है। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ध्रुब दास ने कहा कि शुक्रवार की रात हमे यह यह सूचना मिली कि दो दल भीड़ लगाए हुए है। पुलिस मौके पर पहुंची और उन्हें शांत कराने का प्रयास किया जा रहा था, इसबीच एक दल ने जहांगीरी मोहल्ला पुलिस आउट पोस्ट पर हमला कर दिया। इस हमले में आउट पोस्ट में पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुयी है। सीसीटीवी की सहायता से आरोपियों की तलाश की जा रही है। स्थिति को नियंत्रण रखने के लिए पुलिस पिकेट बैठायी गयी है। आखिर किन कारणों से यह विवाद उत्पन्न हुआ, इसकी जांच की जा रही है।
 वहीं दूसरी तरफ आसनसोल उत्तर विधानसभा केन्द्र के बीजेपी विधायक कृष्णेन्दू मुखर्जी ने कहा कि राज्य में कानून की सरकार है, सरकार की कानून नहीं है। जो लोग भी इसमें सीधे प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से जुड़े है, उनके विरुद्ध कार्यवायी होगी। किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। विधायक कृष्णेन्दु मुखर्जी ने जनता से अपील की है कि वह किसी भी अफवाह पर ध्यान न दे। शांति बनाए रखने के लिए प्रशासन की मद्द करे। उन्होंने यह भी दावा किया कि साधारण लोग इस घटना को अंजाम नहीं दिए है बल्कि कुछ आपराधिक किस्म की लोगो ने इस घटना को अंजाम दिया है और कुछ लोग एसी घर में बैठकर मामले को उसकाएं।
 कुल मिलाकर शनिवार की सुबह भी जहांगीरी मोहल्ला में उत्तेजना बनी हुयी थी। परन्तु पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी के साथ स्थिति को नियंत्रण में रखा है। 


Post a Comment

0 Comments