रानीगंज: पश्चिम बंगाल में पहली बार सत्ता में आयी बीजेपी सरकार में मंत्री बनी अग्निमित्रा पाल का आसनसोल-दुर्गापुर शिल्पांचल के विभिन्न जगहों में बीजेपी के कार्यकर्ता-समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। शुक्रवार की शाम विधानसभा अधिवेशन समाप्त होने के बाद अग्निमित्रा पाल अपने विधानसभा केन्द्र पहुंचने के लिए रवाना हुए। कोलकाता से आसनसोल दक्षिण विधानसभा केन्द्र पहुंचने के दौरान नारी व शिशु कल्याण एवं शहरी विकास मंत्री मंत्री अग्निमित्रा पाल का दुर्गापुर, अंडाल, रानीगंज, जामुड़िया एवं आसनसोल में स्वागत किया गया। इसदिन शाम 6 बजे के पश्चात मंत्री अग्निमित्रा पाल का रानीगंज के बक्तारनगर, बांसड़ा मोड़ और पंजाबी मोड़ में पहले से प्रतिक्षा कर रहे बीजेपी के कर्मी एवं समर्थकों ने जमकर स्वागत किया। बांसड़ा मोड़ में काफी संख्या में महिलाओं ने नेशनल हाई वे-19 के किनारे खड़े होकर अपने प्रिय मंत्री अग्निमित्रा पाल का स्वागत के लिए लंबे समय से प्रतिक्षा कर रहे थे। जब वे बांसड़ा मोड़ में पहुंची तो महिलाओं में खुशी का ठिकाना न रहा। महिलाओं ने बढ़-चढ़कर मंत्री अग्निमित्रा पाल को पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय पहनाकर स्वागत किया। एक महिला ने पहले अग्निमित्रा पाल के सिर पर तिलक लगाया। इसके पश्चात आरति की और गले लगाए।
अग्निमित्रा पाल ने बांसड़ा में पत्रकारों को संबंधित करते हुए कहा कि 4 मई से लेकर 9 मई तक कैसे बिता पता ही नहीं चला। प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के साथ समय का पता ही नहीं चला। प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आर्शिवाद से मुझे जो क्षमता बतौर मंत्री के रुप में प्राप्त हुयी है, इससे मैं अपने विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं का, यहां के लोगों की सेवा कर पाउूंगी। मुझे बहुत कष्ट होता था जब मैं अपने क्षेत्र के लोगो के लिए पीने के पानी, बाथरुम, घर की व्यवस्था नहीं कर पा रही थी। परन्तु अब मुझे जो मंत्रालय मिला है, उसे मैं इनके कष्ट को दूर करने का भरपुर प्रयास करुंगी। हमारे लिए यह बहुत बड़ी उपलब्धी है। मंत्री अग्निमित्रा पाल ने एक प्रश्न के जबाव में कहा कि मैं बतौर विधायक के रुप में भी अवैध बालू एवं कोयला के खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखी थी। अब राज्य में बीजेपी की सरकार है तो निश्चित रुप से मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने अवैध बालू, कोयला, टोल टैक्स और कम उम्र के गायों की तस्करी को हर हाल में रोका जाएगा। जो लोग यहां पे अवैध बालू और कोयले का कारोबार करते थे, वे सावधान हो जाए। किसी भी कीमत पर दुर्निति बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
एक अन्य प्रश्न के जवाब में अग्निमित्रा पाल ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने आज विधानसभा में स्पष्ठ किया है कि 2021 के विधानसभा निर्वाचन के पश्चात जिन लोगों को हिंसा को अंजाम दिया है, उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। अभी तो मैं अपने आसनसोल दक्षिण विधानसभा केंद्र के कार्यकर्ताओं से मिलने जा रही हूं। इसके पश्चात 2021 के विधानसभा चुनाव में जिन लोगों ने हिंसा को अंजाम दिया है उसके विरुद्ध निश्चय ही कार्यवाही की जाएगी।

0 Comments