कोलकाता: पश्चिम बंगाल विधानसभा निर्वाचन-2026 में मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी और जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने दो जगह से चुनाव लड़ा था और दोनो ही जगह से दोनो ने ही जीत हासिल की थी। शुक्रवार को राज्य में बीजेपी सरकार में विधानसभा स्पीकर बने रथीन्द्रनाथ बोस के हाथों अपना इस्तीफा सौंपा। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने अंततः नंदीग्राम विधानसभा सीट छोड़ने का फैसला लिया और भवानीपुर विधानसभा केन्द्र के विधायक बने रहंेंगे। इसदिन मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने स्पीकर के चेंबर में जाकर नंदीग्राम से अपना इस्तीफा सौंपा। शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि संविधान के नियमों का पालन करते हुए इनका सम्मान देते हुए मैं नंदीग्राम विधानसभा केन्द्र से विधायक पद छोड़ रहा हूं, परन्तु नंदीग्राम के लोगो के लिए यह मेरी जिम्मेदारी में कोई कमी नहीं आएगी। मैं सभी विकासमूलक कार्यो को जारी रखूंगा। हर महत्वपूर्ण दिन में नंदीग्राम के लोगो से मिलने पहुंचूंगा। नंदीग्राम से मेरा राजनीतिक इतिहास बना है। मैं इसे कभी नहीं भुलूंगा। वहीं, दूसरी तरफ रेजीनगर और नवादा विधानसभा केन्द्र से विधायक बने जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर ने भी रेजीनगर की सीट से अपना इस्तीफा स्पीकर रथींद्रनाथ बोस को सौंपा। हुमायूं कबीर ने कहा कि वे नवादा विधानसभा केन्द्र से विधायक बने रहेंगे और उप-चुनाव में अपने पुत्र को उम्मीदवार बनाएंगे।

0 Comments