इसकी सूचना रानीगंज पुलिस को दी गयी। मौके पर रानीगंज पुलिस पहुंचकर छानबीन शुरु की। मकान की चाबी नहीं होने के कारण मकान मालिक के अनुमति लेने के बाद तोड़ा गया और अंदर प्रवेश कर जगह-जगह छानबीन की गयी। लगभग दो घण्टे तक यह छानबीन चलती रही किन्तु चोरों का कोई अतापता नहीं चला।
मकान के विभिन्न कमरों में बिखरे पड़े सामान, अलमिरा एवं अन्य दस्तावेजों से अंदाजा लगाया जा रहा था कि यहां चोर हर रोज आते और बड़े आराम और बेखौफ होकर चोरी को अंजाम देते। चोरो ने एक-दो दिन नहीं कई दिनों से चोरी को अंजाम दे रहे थे। मकान के अंदर इस्तेमाल हुए लोहे को चोरी कर ले जा रहे थे। बताया जाता है कि मकान के पीछे एक बड़ा बगान है, जिसे चोर प्रवेश करते है।

0 Comments