कोलकाता: पश्चिम बंगाल में सत्तासीन हुयी बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने शुक्रवार को विधानसभा सदन में वक्तव्य रखते हुए कहा कि विरोधी दल को मिलेगा बराबर का सम्मान और हक। इस दिन मौका था स्थायी स्पीकर के चयन और उनके स्वागत का। इस मौके पर सदन को संबंधित करते हुए शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि विधानसभा में विरोधियों की संख्या बहुत कम है। परन्तु उसके बाद भी बोलने का समय 50-50 प्रतिशत दिया जाएगा। विधानसभा सदन मारपीट करने की जगह नहीं है। पहली सरकार में जो हुआ, अब वैसा नहीं होगा। विरोधी दल के विधायकों को पूरा सम्मान दिया जाएगा। वो चाहे तो हमारे सरकार के मंत्री से मुलाकात कर सकते है, उन्हें समय दिया जाएगा। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि अब विरोधी दल के नेता के बगैर विधानसभा अधिवेशन 11 महीने तक नहीं चलेगा। किसी भी विरोधी दल के विधायक को शारीरिक रुप से परेशान होकर अस्पताल में भर्ती नहीं होना पडेगा। विधानसभा सदन के दौरान भाषा पर स्वंयम रखा जाएगा। किसी के साथ मारपीट नहीं की जाएगी। हमे सकारात्मक विरोधी दल की जरूरत है। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कहा कि यह सदन जनता का है और जनता ही सर्वोपरि है। इसलिए विधानसभा अधिवेशन का प्रसारण सीधे राज्य के जनता तक पहुंचे, इसकी व्यवस्था की जाएगा। आपके विधायक सदन में कितनी बार आते है, क्या करते है, आपके लिए कितने प्रयास करते है, इन सब बातों की जानकारी विधायक के विधानसभा क्षेत्र के लोगों को पता चले, इसके लिए सीधा प्रसारण की व्यवस्था की जाएगा।

0 Comments