रानीगंज: शुक्रवार की शाम सुरक्षा व्यवस्था के बीच रानीगंज शहर में स्थित प्रसिद्ध खाटू श्याम मंदिर के दर्शन हेतु कोलकाता हाईकोर्ट के जज अपनी पत्नी के साथ पहुंचे। इसदिन शाम कोलकाता से सीधे सड़क मार्ग होते हुए रानीगंज एनएसबी रोड स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर पहुंचे कोलकाता हाईकोर्ट के इंद्रजीत चटर्जी। मंदिर प्रबंधन के तरफ से विष्णु सराफ ने न्यायाधीश इंद्रजीत चटर्जी एवं उनकी पत्नी का स्वागत किया एवं ससम्मान प्रसाद एवं उपहार भेंट की। इस दिन मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायाधीश ने श्री खाटू श्याम मंदिर का न केवल दर्शन किया, साथ ही साथ पूजा-अर्चना भी की।
बताया जाता है कि रानीगंज शहर के अशोक पल्ली में उनके एक रिश्तेदार रहते है। मंदिर दर्शन करने के पश्चात रिश्तेदार के यहां रवाना हुए। रानीगंज के श्री खाटू श्याम मंदिर के प्रति लोगों की श्रद्धा, आस्था दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है।
हर रोज किसी न किसी वीआईपी का श्री श्याम मंदिर में दर्शन के लिए आना होता ही रहता है। इतना ही नहीं हर रोज अन्य राज्य से लोग बसों में सवार होकर मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचते है एवं पूजा-अर्चना में अपना योगदान देते है। श्री खाटू श्याम मंदिर की महिमा के कारण रानीगंज शहर को धाम के रुप में जाने जाना लगा है।

0 Comments