CM Suvendu Adhikari 1 June से लगाएंगे जनता दरवार

कोलकाता:     पश्चिम बंगाल में बनी बीजेपी की पहली सरकार के नौंवे मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। केवल निर्देश ही नहीं दिए बल्कि इसपर कार्यवायी भी शुरु हो गयी है। फिर चाहे अवैध निर्माण का हो, अवैध कारखाना संचालन का हो, अवैध तरीके से मवेशी खाना चलाने का हो या फिर बात चाहे राजनीतिक हिंसा की हो, सभी पर सामान्य रुप से महत्व देते दिख रहे है। मुख्यमंत्री के आदेश पर पुलिस-प्रशासन और प्रशासन भी कार्यवायी कर रही है। जेलों से मोबाइल फोन पर अपराधी अपना नेटवर्क चला रहे थे, इस पर भी मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने कड़ी कार्यवायी के निर्देश दिए और प्रेसीडेंसी जेल समेत कई जेलों से मोबाइल फोन जब्त किए गए। मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने एक और बड़ा फैसला लिया है 1 जुन से जनता दरवार लगाएंगे। परन्तु जनता दरवार की समयसीमा क्या होगी, किस रुप में जनता दरवार लगाया जाएगा, जनता दरवार में लोगो के मुख्यमंत्री से मिलने और अपनी समस्या बताने के क्या-क्या नियम रहेंगे, इन सब बातों को अभी रहस्यमय रखा गया है किन्तु यह तय है कि 1 जुन ने मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी जनता दरवार लगाएंगे। 


Post a Comment

0 Comments