Durgapur में TMC Office पर कब्जा और घरों में तोड़फोड़, BJP ने बताया TMC की आपसी गुटबाजी

दूर्गापुर :- दुर्गापुर के 14 नंबर वार्ड स्थित नूतन पल्ली इलाके में रविवार रात राजनीतिक हिंसा और कब्जे की खबर से तनाव फैल गया है। तृणमूल कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके पार्टी कार्यालय पर जबरन कब्जा कर लिया और कार्यकर्ताओं के घरों में तोड़फोड़ की। ब्लॉक 2 के टीएमसी युवा अध्यक्ष राजू सिंह ने शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार रात कुछ भाजपा कार्यकर्ता वहां पहुंचे और उन्हें जबरन कार्यालय से बाहर निकाल दिया। उनके मुताबिक, हमलावरों ने उनसे कार्यालय की चाबियाँ छीन लीं और ताला खोलकर उसे अपने नियंत्रण में ले लिया। इसके बाद इलाके के टीएमसी कार्यकर्ताओं के घरों पर हमला कर तोड़फोड़ की गई, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।


दूसरी ओर, भारतीय जनता पार्टी ने इन सभी आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। भाजपा के जिला प्रवक्ता सुमंत मंडल ने सफाई देते हुए कहा कि इस घटना में भाजपा का कोई भी पुराना या सक्रिय कार्यकर्ता शामिल नहीं है। उन्होंने दावा किया कि यह तृणमूल कांग्रेस की आपसी गुटबाजी या उनके ही लोगों द्वारा रची गई साजिश हो सकती है। भाजपा नेतृत्व ने स्पष्ट किया कि उन्होंने पुलिस को इस मामले की सूचना दे दी है और मांग की है कि जो भी लोग अशांति फैलाने की कोशिश कर रहे हैं, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस वायरल वीडियो और लिखित शिकायतों के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments