जामुड़िया :- आसनसोल नगर निगम के वार्ड नंबर एक स्थित जामुड़िया के नंडी ग्राम में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक पूर्व पार्षद के घर के सामने भारी संख्या में लावारिस आधार कार्ड पड़े मिले। स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना दिए जाने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुँचकर सभी कार्डों को अपने कब्जे में ले लिया है।।इस घटना को लेकर राजनीति गरमा गई है। भाजपा नेता निरंजन सिंह ने सीधे तौर पर तृणमूल कांग्रेस को कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि यह घटना टीएमसी शासन के दौरान हुए व्यापक भ्रष्टाचार का पुख्ता प्रमाण है। उन्होंने संदेह जताया कि इन कार्डों का दुरुपयोग चुनाव या सरकारी योजनाओं में धांधली के लिए किया जा रहा था। भाजपा ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्च स्तरीय जांच की मांग की है, ताकि इस साजिश के पीछे के दोषियों का पता लगाया जा सके। हालांकि इस मामले को लेकर तृणमूल कांग्रेस के तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है।

0 Comments