MLA जितेंद्र तिवारी की पहल पर 'क्लीन पांडेश्वर' मुहिम तेज, जन आंदोलन का रूप ले रहा सफाई अभियान

पांडेश्वर (राम बाबू यादव) :- विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के ठीक बाद नवनिर्वाचित भाजपा विधायक जितेंद्र तिवारी ने अपने क्षेत्र के विकास और सुंदरता को लेकर बड़ा कदम उठाया है। उनके आह्वान पर शुरू की गई 'क्लीन पांडेश्वर' मुहिम अब एक जन आंदोलन का रूप ले चुकी है। इस अभियान के तहत पांडेश्वर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव, गली और मोहल्ले में व्यापक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। विशेष बात यह है कि इस मुहिम में केवल भाजपा कार्यकर्ता ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी अपनी स्वेच्छा से बढ़-चढ़कर भागीदारी कर रहे हैं और अपने परिवेश को स्वच्छ बनाने के लिए श्रमदान कर रहे हैं। विधायक जितेंद्र तिवारी खुद श्रमदान करने वाले कार्यकर्ताओं और आम लोगों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। 



विभिन्न इलाकों से सामने आ रही तस्वीरों में उत्साह का माहौल साफ देखा जा सकता है, जहाँ हर उम्र के पुरुष, महिलाएं और युवा हाथों में झाड़ू और सफाई के उपकरण लिए सड़कों पर उतरे हैं। विधायक जितेंद्र तिवारी ने पदभार संभालते ही स्वच्छ पांडेश्वर का सपना साकार करने का संकल्प लिया था और जनता से इस नेक कार्य में सहयोग की अपील की थी। उनकी इस दूरदर्शी सोच और सक्रियता का असर अब धरातल पर नजर आने लगा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि विधायक की इस पहल से न केवल गंदगी दूर हो रही है, बल्कि लोगों में नागरिक बोध और स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी बढ़ रही है। विधायक जितेंद्र तिवारी के नेतृत्व में चल रहे इस अभियान ने 'क्लीन पांडेश्वर' के सपने को हकीकत में बदलने की दिशा में एक सशक्त आधार तैयार कर दिया है।


Post a Comment

0 Comments