कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने BJP सरकार की दूसरी कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए 2024 के 9 अगस्त को हुए कोलकाता महानगर के आरजी कर अस्पताल कांड में IPS अधिकारी विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंद्रा मुखर्जी को सस्पेंड करने के निर्देश जारी किए। साथ ही साथ इन सभी पर विभागीय कार्यवायी की भी निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 के 9 अगस्त की रात मेडिकल की छात्रा ‘अभया’ के साथ सामूहिक दुष्कर्म, इसके बाद उसकी बेरहमी से हत्या की घटना सामने आयी थी। इस घटना के दौरान किए गए जांच प्रक्रिया में लापरवाही एवं पक्षपातपूर्ण रवैये समेत कई गंभीर मामलों के तहत किए गए जांच में इन तीन आईपीएस अधिकारियों को अभियुक्त पाया गया है। रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री शुभेन्दु अधिकारी ने विनीत गोयल, अभिषेक गुप्ता और इंद्रा मुखर्जी को सस्पेंड करने का निर्देश जारी किया। नवान्न में बैठक के दौरान इस महत्वपूर्ण फैसले की जानकारी सीएम शुभेन्दु अधिकारी ने स्वंय दी। विधानसभा चुनाव में अभया की मां रत्ना देवनाथ ने पानीहाटी विधानसभा केन्द्र से बीजेपी की टिकट पर चुनाव भी लड़ा था और जीत भी हासिल की थी।
0 Comments