कोलकाता :- पश्चिम बंगाल उच्च माध्यमिक शिक्षा परिषद ने गुरुवार सुबह वर्ष 2026 की उच्च माध्यमिक परीक्षा के परिणामों की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस वर्ष कुल 6 लाख 26 हजार से अधिक परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 91.23 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। जिलों के प्रदर्शन की बात करें तो 94.19 प्रतिशत सफलता दर के साथ पूर्व मेदिनीपुर पहले स्थान पर रहा, जबकि हावड़ा दूसरे और उत्तर 24 परगना तीसरे स्थान पर रहे। राज्य की मेधा सूची (मेरिट लिस्ट) में इस बार कुल 64 विद्यार्थियों ने शीर्ष दस में जगह बनाई है। मेधा सूची में पहला स्थान नरेंद्रपुर रामकृष्ण मिशन के छात्र अद्रित पाल ने हासिल किया है, जिन्होंने 500 में से 496 अंक प्राप्त कर राज्य में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। अपनी सफलता का श्रेय मिशन के संन्यासियों, शिक्षकों और अपने परिवार को देने वाले अद्रित भविष्य में विज्ञान के क्षेत्र में उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं। पश्चिम मेदिनीपुर के घाटाल अंतर्गत कुशपाता गाँव के जिष्णु कुंडू ने उच्च माध्यमिक परीक्षा में **495 अंक** पाकर राज्य की मेधा सूची में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। पुरुलिया रामकृष्ण मिशन विद्यापीठ के छात्र जिष्णु कक्षा 5 से ही मिशन में रहकर अनुशासित शिक्षा ले रहे हैं।

0 Comments