CM Mamata Banerjee ने डाला वोट, केंद्रीय बलों पर लगाया गंभीर आरोप

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण के तहत बुधवार को 142 सीटों पर हो रहे मतदान के बीच मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने कोलकाता के भवानीपुर स्थित मित्र इंस्टीट्यूशन में अपना वोट डाला। मतदान केंद्र पर प्रवेश करते समय ममता बनर्जी ने मीडिया के सामने 'विक्ट्री साइन' दिखाया और अपनी जीत को लेकर सौ प्रतिशत आत्मविश्वास व्यक्त किया। हालांकि, वोट डालने के बाद उन्होंने मीडिया से मुखातिब होते हुए चुनाव में तैनात केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की कार्यप्रणाली पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ने आरोप लगाया कि मंगलवार रात से ही केंद्रीय बल विभिन्न इलाकों में आम लोगों और महिलाओं पर अत्याचार कर रहे हैं। उन्होंने इसे अदालत की अवमानना करार देते हुए कहा कि आरामबाग, खानकुल और गोघाट जैसे क्षेत्रों में भी सुरक्षा बलों द्वारा मतदाताओं को प्रताड़ित किया गया है। ममता बनर्जी ने सवाल उठाया कि क्या शांतिपूर्ण मतदाताओं के साथ मारपीट करना सुरक्षा बलों की ड्यूटी है। मुख्यमंत्री के इन आरोपों के बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मी और तेज हो गई है। निर्वाचन आयोग ने इन शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए स्थिति की निगरानी शुरू कर दी है, जबकि जिलों में भारी उत्साह के साथ मतदान प्रक्रिया अपने समापन की ओर बढ़ रही है।

Post a Comment

0 Comments