BJP कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के मामले में आसनसोल दक्षिण थाना के OC पर एक्शन, पुलिस लाइन में क्लोज

आसनसोल :- राज्य में 15 साल बाद सत्ता परिवर्तन और प्रचंड बहुमत से BJP सरकार बनने पर भी पुलिस की कार्यशैली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। आसनसोल दक्षिण थाना क्षेत्र के बाजार इलाके में सोमवार रात भाजपा कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा कथित लाठीचार्ज किए जाने का मामला गरमा गया है। आरोप है कि जब कार्यकर्ता जीत की खुशी मना रहे थे, तब पुलिस ने उन पर बल प्रयोग किया, जिससे नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। मामले की गंभीरता और बढ़ते राजनीतिक दबाव को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है। आसनसोल दक्षिण थाना प्रभारी अनिमेष दास को तत्काल प्रभाव से लाइन क्लोज कर दिया गया है और उनके स्थान पर साइबर थाना के प्रभारी विश्वजीत मुखर्जी को नया थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है। उच्च अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है,

Post a Comment

0 Comments