रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की नई कार्यकारिणी की पहली बैठक आयोजित

रानीगंज :- रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स (RCC) की नई कार्यकारिणी समिति (2026-28) की पहली बैठक गुरुवार को स्पोर्ट्स असेंबली में आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में संगठन के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से विभिन्न उप-समितियों के सदस्यों की नियुक्ति की गई और कई नई उप-समितियों का गठन भी किया गया। बैठक का संचालन रानीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष जुगल किशोर गुप्त, चेयरमैन रोहित खेतान, महासचिव शरत कनोडिया, कोषाध्यक्ष राजेश गनेरीवाल, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज केशरी और समन्वयक महेश खेरिया व प्रदीप बाजोरिया के नेतृत्व में किया गया।

रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की इस पहली औपचारिक बैठक में आगामी दो वर्षों के लिए भविष्य की दृष्टि और विजन पर विस्तार से चर्चा की गई। पदाधिकारियों ने सदस्यों की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने, व्यापारिक हितों से जुड़ी नई पहलों को लागू करने और संगठन के निरंतर विस्तार के प्रति अपनी सामूहिक प्रतिबद्धता दोहराई। बैठक अत्यंत सकारात्मक रही, जिसमें उपस्थित सभी सदस्यों ने रानीगंज चैंबर ऑफ कॉमर्स की उन्नति के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। रानीगंज चेम्बर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि सभी सदस्यों के सहयोग से यह कार्यकाल बेहद सफल और यादगार सिद्ध होगा।

Post a Comment

0 Comments