शोभनदेव चट्टोपाध्याय बने बंगाल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष, फिरहाद हकीम को मुख्य सचेतक की जिम्मेदारी

कोलकाता :- पश्चिम बंगाल के राजनीतिक परिदृश्य में बड़े बदलाव के बीच तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने अनुभवी नेता शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है। साल 2026 के विधानसभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद पार्टी ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया। इस चुनाव में बीजेपी ने 207 सीटें जीतकर सत्ता हासिल की है, जबकि TMC मात्र 80 सीटों पर सिमट गई। शनिवार को शुभेंदु अधिकारी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के साथ ही तृणमूल कांग्रेस ने अपनी नई संसदीय टीम की घोषणा की। 

शोभनदेव के साथ असीमा पात्रा और नयना बंद्योपाध्याय को उप-नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि फिरहाद हकीम को मुख्य सचेतक बनाया गया है। बलीगंज से चुनाव जीतने वाले शोभनदेव ने कठिन समय में ममता बनर्जी के प्रति अपनी निष्ठा व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया पर 'साथ हूं और रहूंगा' का संदेश साझा किया। जहां कई दिग्गज नेता चुनाव हार गए, वहीं इन अनुभवी चेहरों के कंधों पर अब विपक्ष की भूमिका निभाने की बड़ी चुनौती है।

Post a Comment

0 Comments