Durgapur में TMC कार्यालय में तोड़फोड़-आगजनी, सड़क जाम और झड़प

दुर्गापुर :- पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर स्थित मुचीपाड़ा इलाके में उस समय भारी तनाव फैल गया, जब TMC के एक स्थानीय पार्टी कार्यालय में तोड़फोड़ की कथित घटना सामने आई। TMC कार्यकर्ताओं का आरोप है कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने कार्यालय पर हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की, जिससे संपत्ति को काफी नुकसान पहुँचा है। इस घटना के विरोध में पार्टी समर्थकों का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सर्विस रोड को पूरी तरह से जाम कर उग्र विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया।



सड़क जाम होने के कारण यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और स्थिति बिगड़ती देख मौके पर भारी पुलिस बल के साथ केंद्रीय बलों की तैनाती की गई। प्रदर्शनकारियों को हटाने के दौरान केंद्रीय बलों और TMC कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक और बकझक भी हुई। इलाके में व्याप्त भारी तनाव को देखते हुए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस प्रशासन स्थिति को नियंत्रण में लाने और शांति व्यवस्था बहाल करने की कोशिशों में जुटा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments