West Bengal के 9वें CM के रूप में Suvendu Adhikari की ताजपोशी, 5 मंत्रियों ने भी शपथ ली

कोलकाता :- कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार को एक भव्य समारोह के आयोजित किया गया, जहाँ पश्चिम बंगाल की राजनीति ने एक नया मोड़ लिया। सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की उपस्थिति में पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में पद और गोपनीयता की शपथ ली। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर एन रवि ने सुवेंदु अधिकारी को पश्चिम बंगाल के नवे मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक पल का गवाह बनने के लिए भाजपा शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री के साथ उनके मंत्रिमंडल के पांच अन्य प्रमुख सदस्यों ने भी शपथ ग्रहण की, जिसमें क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन का खास ध्यान रखा गया है। मंत्रिमंडल के गठन में उत्तर बंगाल से दो और दक्षिण बंगाल से तीन चेहरों को शामिल किया गया है, जिसमें आदिवासी और मतुआ समुदायों को विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है। शपथ ग्रहण के क्रम में मुख्यमंत्री के बाद दिलीप घोष ने शपथ ली, जिसके पश्चात अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और अंत में निसिथ प्रमाणिक ने मंत्री पद की शपथ ली।

निर्वाचन परिणामों की दृष्टि से देखें तो मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी ने भवानीपुर और नंदीग्राम दोनों सीटों पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। वहीं अन्य मंत्रियों में दिलीप घोष खड़गपुर सदर से, अग्निमित्रा पॉल आसनसोल दक्षिण से, अशोक कीर्तनिया बनगांव उत्तर से, खुदीराम टुडू बांकुड़ा के रानीबांध से और निसिथ प्रमाणिक कूचबिहार के माथाभांगा केंद्र से विधायक चुने गए हैं। हालांकि, नई सरकार ने अभी तक विभागों के बंटवारे को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिसका राज्य की जनता उत्सुकता से इंतजार कर रही है।

Post a Comment

0 Comments