कोलकाता: पश्चिम बंगाल में प्रथम बीजेपी सरकार के मुख्यमंत्री बनने जा रहे है शुभेन्दु अधिकारी। सब कुछ अगर ठीक ठाक रहा तो शुभेन्दु अधिकारी पर ही सील मोहर लगने जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बतौर दलीय अब्र्जवर के रुप में विधायक दल के नेता का चयन करने के लिए कोलकाता महानगर आए है। शुक्रवार को विधायक दल के नेता के चयन के लिए पहले सभी विजयी विधायकों के साथ बैठक करेंगे। उसके पश्चात राज्य के 6 प्रमुख नेताओं के साथ बैठक कर विधायक दल का नेता चुनेंगे। विधायक दल के नेता चुने जाने का प्रबल संभावना शुभेन्दु अधिकारी की है। इसके पश्चात शुभेन्दु अधिकारी के नेतृत्व में विधायकों का एक प्रतिनिधि दल पश्चिम बंगाल के राज्यपाल आर.एन.रवि के पास पहुंचकर सरकार बनाने का प्रस्ताव पेश करेंगे। सूत्रों का कहना है कि शुभेन्दु अधिकारी लगातार 5 सालों तक बीजेपी के लिए विधानसभा परिसर से लेकर महानगर की सड़कों तक अपनी लड़ाई तृणमूल कांग्रेस के विरुद्ध लड़ी थी। केवल इतना ही नहीं अपने विधायकों को दलबदल करने से भी रोका। हालांकि कुछ एक विधायक दलबदल कर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए थे। परन्तु ज्यादातर बीजेपी विधायक शुभेन्दु अधिकारी के साथ रहे। शुभेन्दु अधिकारी बतौर विरोधी दल के नेता के रुप में अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह से निभायी। राज्य में हुए सत्ता परिवार का श्रेय भी शुभेन्दु अधिकारी को ही जाता है। अगर बीजेपी के पास कोई नए चेहरे की चमक नहीं है तो शुभेन्दु अधिकारी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। अन्य राज्यों की तरह इस राज्य में भी दो डिप्टी चीफ मिनिस्टर दिए जाएंगे। इनमें सबसे पहला नाम आसनसोल दक्षिण विधानसभा केन्द्र की विधायक अग्निमित्रा पाल का नाम है। अग्निमित्रा पाल भी शुभेन्दु अधिकारी के साथ मिलकर कंधे से कंधा मिलाकर तृणमूल कांग्रेस के विरुद्ध अपनी लड़ाई जारी रखी थी। अग्निमित्रा पाल भी शुभेन्दु अधिकारी के पथ पर चलते हुए राज्य भर में जहां भी बीजेपी कर्मी-समर्थकों के उपर हमला हुआ या तृणमूल कांग्रेस के अत्याचार के शिकार हुए यहां पर बिना विलंब पहुंची। बतौर डिप्टी चीफ मिनिस्टर के रुप में अग्निमित्रा पाल भी पार्टी के विधायक और नेताओं और कार्यकर्ताओं की पसंद है। अब देखना यह है कि गृह मंत्री एवं राज्य के दलीय आब्र्जवर अमित शाह किसे अपनी सरकार का पहला चीफ मिनिस्टर और डिप्टी चीफ मिनिस्टर बनाते है। शनिवार यानी 9 मई सुबह 11 बजे कोलकाता के बिग्रेड मैदान में पश्चिम बंगाल में बीजेपी की पहली सरकार के गठन का शपथ ग्रहण समारोह है। मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री की ताजपोशी किसके उपर होती है, यह तो बस कुछ ही घंटों की बात है। परन्तु बीजेपी के विशेष सूत्रों का कहना है कि बीजेपी के पास अगर नया चेहरा लिस्ट में नहीं है तो शुभेन्दु अधिकारी ही मुख्यमंत्री बनेंगे और डिप्टी सीएम के रुप में अग्निमित्रा पाल का नाम सबसे आगे है।
0 Comments