West Bengal के Cheif Minister होंगे Suvendu Adhikari, विधायक दल के नेता चुने गए, शनिवार को लेंगे शपथ


कोलकाता :- पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत होने जा रही है। शुभेंदु अधिकारी राज्य में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पहली सरकार के नए मुख्यमंत्री होंगे। शुक्रवार को कोलकाता के विश्व बांग्ला कन्वेंशन सेंटर में आयोजित भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर आधिकारिक मुहर लगा दी गई।

बैठक के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री व भाजपा नेतृत्व की तरफ से नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक अमित शाह ने मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी के नाम का प्रस्ताव रखा, जिसका उपस्थित सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने सर्वसम्मति से समर्थन किया। इसके बाद गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री के रूप में सुवेंदु अधिकारी के नाम की आधिकारिक घोषणा की। इस निर्णय के बाद शुभेंदु अधिकारी शुक्रवार को ही राज्यपाल आर. एन. रवि से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। शपथ ग्रहण समारोह शनिवार को कोलकाता के ऐतिहासिक ब्रिगेड परेड मैदान में आयोजित किया जाएगा, जहां वह पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। इस घोषणा के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री के रूप में शुभेंदु अधिकारी का चयन बंगाल की नई प्रशासनिक दिशा के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 2020 में तृणमूल कांग्रेस छोड़कर शुभेंदु अधिकारी बीजेपी में शामिल हुए थे और 2021 के विधानसभा चुनाव में नंदीग्राम से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पराजित किया था। इसबार भी उन्होंने भवानीपुर से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पराजित किया। साथ ही नंदीग्राम से भी चुनाव में जीत दर्ज की है। 

#chiefministersuvenduadhikari #suvenduadhikaribjp #SuvenduAdhikari #WestBengalChiefMinister #cmsuvenduadhikari

Post a Comment

0 Comments